×

सूर्य देव कर रहे हैं धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर होगा असर

 

हर माह में सूर्य राशि परिवर्तन करता हैं। इसी क्रम में मध्य दिसंबर में वो धनु राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इसका अलग—अलग राशियों पर अलग—अलग तरह से असर पड़ता हैं। इसके अलावा इस वक्त से एक माह के लिए शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। इस बार सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर को प्रवेश कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं, कि अलग—अलग राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर होगा।

मेष राशि— स्वास्थ्य में सुधार हो सकता हैं। संतान की उन्नति होगी। रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

वृषभ राशि— सेहत का ध्यान रखना होगा। संपत्ति के मामले में सावधानी रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि— काम का दबाव बढ़ सकता हैं। धन के खर्चे भी होगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि— करियर में बदलाव हो सकता हैं। दौड़ भाग बढ़ सकता हैं। आंखों और हड्डियों का ध्यान रखें।

सिंह राशि— स्वास्थ्य अच्छा होता जाएगा। संतान की चिंता दूर हो सकती हैं। धन लाभ के योग हैं।

कन्या राशि— नौकरी में बदलाव की संभावना हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता हैं। धन की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि— सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता हैं। यात्राओं की संभावना हैं। धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि— धन सम्बन्धी समस्याएं हो जायेगी। करियर में बड़ा परिवर्तन होगा। आंखों की समस्या का ध्यान अवश्य ही दें।

धनु राशि— करियर में पदोन्नति होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता हैं। परिवार में मंगल कार्य पूर्ण होगे।

मकर राशि— आंखों की समस्या का ध्यान दें। चोट चपेट और दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

कुम्भ राशि— धन लाभ के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। करियर में बदलाव के योग हैं।

मीन राशि— नयी नौकरी और कारोबार के योग हैं। दौड़—भाग और काम का दबाव बना रहेगा।