19 जनवरी को उदय होकर 30 अप्रैल से वक्री होंगे शनिदेव
साल 2019 अगर शनि का कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कई दिनों तक अस्त होने के बाद 19 जनवरी को उदय होने के बाद 27 दिसंबर को अपने स्वरूप में नजर आयेगे।
वही शनिदेव 15 दिसंबर को अस्त हो गए थे और करीब 33 दिनों के बाद आने वाली 19 जनवरी की सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर इनका उदय होगा। वही शनिदेव के उदय होने के साथ ही मानव के करने योग शुभ कार्य में काफी गति आयेगी।
वही शास्त्रज्ञानियों के मुताबिक उदय के बाद ही वे 27 दिसंबर 2019 तक दिव्य अवस्था में रहने से सालभर ज्यादा प्रभावी शनिदेव के प्रभावों को भलिभाति आंका जा सकता हैं। शनि मनुष्य के कार्यों की ऊर्जा शक्ति को बढ़ाता हैं। वही न्याय और परिश्रम को बेहद ही पसंद करते हैं।