×

शनि अमावस्या के दिन खासतौर पर ये राशियां रहें सावधान,इस दिन चारों ओर से घिरेंगे परेशानियों में

 

जयपुर। आज हम इस लेख में शनि अमावस्या के दिन किन राशि के लोगो को सावधान रहने की जरुरत हैं उनके बारे में बता रहें हैं। इन राशि के लोगों पर अमावस्या का दिन भारी पड़ने वाला है जिस कारण से इस दिन इनको कई सारी परेशानियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है। इन राशि के लोगो को इस दिन सम्हल कर रहने की जरुरत है व अपने सारे काम सोच विचार कर करने की जरुरत है।

जिन राशि के लोगो को शनि अमावस्या का दिन खासा परेशानी से भरा रहने वाला है उन राशियों में मेष, तुला और मीन राशि के लोग सम्मिलित हैं। इन राशि के लोगो को इस दिन अपने विचारों को लोगो के सामने सोच समझ कर रखना होगा नहीं तो गलत फहमी के शिकार हो सकते हैं व लोगो में इनकी छवी बिगड़ सकती है।

इस दिन इन राशि के लोगो को अचानक धन की जरुरत पड़ने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक शक्तियों के हावि रहने से मन में नकारात्मक विचार घर करेंगे। हर काम में निराशा हाथ लगेगी। कर्ज लेने के कारण इनको आर्थिक नुकसान होगा व घर को आर्थिक परेशानी का सामना करना पडेगा। इन राशि के लोगो को इस दिन किसी अपने से ही भारी नुकसान का सामना करना पडेगा।

किसी करीबी रिश्तेदार से धोखा मिलने से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यापार में  नुकसान का सामना करना पडेगा जिससे मानसिक रुप से परेशान होंगे व स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पडेगा। घर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहेगे। इसके साथ ही जीवन में लगातार मिल रही असफलता के कारण मानसिक तनाव का सामना करेंगे।