×

31 जुलाई 2019 का राशिफलः मकर राशि वालों के लिए है कुछ खास

 
राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग एक राशि होती है, जिसकी मदद से वह व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन उसके लिए कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जिसका हमारे जीवन पर प्रभाव पङता है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे व्यवसाय या प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास भी फलीभूत होगा।