×

रात्रि 11:26 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

 

नौ मार्च दिन सोमवार यानी की आज होलिका दहन और दस मार्च को रंगों का महापर्व होली मनाया जाएगा। नौ मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल से मध्यरात्रि से कुछ समय पूर्व तक हैं। वही प्रदोष काल सूर्यास्त 6:42 बजे से लेकर निशामुख रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक बन रहा हैं। वही इस बार होलिका दहन शुभ योग में होने से और भी खास माना जा रहा हैं होलिका दहन के दिन सुबह 6:08 मिनट से लेकर दोपहर 12:32 बजे तक भद्रा हैं भद्रा को विघ्नकारक माना जाता हैं वही ज्योतिष के मुताबिक भद्रा में होलिका दहन करने से जातक को हानि और अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं इसी भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता हैं। तो आज हम आपको होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और होलिका में राशि अनुसार आहुति के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए राशि अनुसार होलिका में आहुति कैसे डालें—
मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आ​हुति दें। वही वृषभ राशि के जातक होलिका में चीनी की आहुति दे सकते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातक कपूर की आहुति दें। सिंह राशि के लोग गुड़ की। तुला राशि वाले कपूर की, धनु और मीन के जातक को के लिए जौ और चना की आहुति देना शुभ होगा। वही मकर व कुंभ राशि के लोग तिल की आहुति होलिका में डाल सकते हैं।

वही होलिका दहन से पहले विधि विधान के साथ होलिका का पूजन करना चाहिए। इस दौरान होलिका के सामने पूर्व या उत्तर की दिशा में मुख करके पूजा करने का विधान होता हैं पहले होलिका को आचमन से जल लेकर सांकेतिक रूप से स्नान के लिए जल अर्पण करें। इसके बाद कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर परिक्रमा करते हुए लपेटना हैं। वही जौ की बालियां होलिका को अपर्ण करने का विशेष विधान होता हैं।

नौ मार्च दिन सोमवार यानी की आज होलिका दहन और दस मार्च को रंगों का महापर्व होली मनाया जाएगा। नौ मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल मध्यरात्रि से कुछ समय पूर्व तक हैं। प्रदोष काल सूर्यास्त 6:42 बजे से लेकर निशामुख रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक बन रहा हैं। वही इस बार होलिका दहन शुभ योग में होने से और भी खास माना जा रहा हैं। रात्रि 11:26 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त