×

Dev uthani ekadashi: देवउठनी एकादशी पर आज राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, होगा भाग्योदय

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी व्रत कहा जाता हैं इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत बुधवार 25 नवंबर यानी की आज रखा जा रहा हैं ज्योतिष अनुसार इस बार देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। ये उपाय आपके भाग्योदय कर सकते हैं और जीवन के संकटों को समाप्त कर सकते हैं तो आइए जानते है राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय।

राशिअनुसार उपाय—
मेष— भगवान विष्णु का भजन और कीर्तन जरूर करें। गुड़ का भोग लगाए और खाएं।
वृषभ— श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। भगवान को पंचामृत का भोग लगाए और खुद भी ग्रहण करें।
मिथुन— श्री हरि विष्णु को मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें। तुलसी दल का सेवन करें।
कर्क— भगवान का भजन कीर्तन करें। श्री विष्णु को सफेद चंदन अर्पित करें स्वयं भी लगाएं।
सिंह— भगवान को शुद्ध जल अर्पित करें। पूरे घर में जल का छिड़काव करें। कन्या— घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं। ​विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शंख ध्वनि करें।
तुला— श्री विष्णु को पंचामृत अर्पित करें। जितना सम्भव हो हरि कीर्तन करें।
वृश्चिक— विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। भोजन अर्पित करें और प्रसाद ग्रहण करें।
धनु— श्री नारायण कवच का पाठ करें साथ ही भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें।
मकर— भगवान विष्णु के मत्रों का जाप करें श्री विष्णु को पीले फलों का भोग लगाएं।
कुंभ— भगवान के लिए घी का दीपक जलाएं, खूब भजन कीर्तन करें।
मीन— भगवद्गीता का पाठ करें। भगवान को ढेर सारे पुष्प अर्पित करें।