×

Daily Rashifal बुधवार को गणपति के आशीर्वाद से बनेंगे इन राशियों के काम, होगा बड़ा धन लाभ

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशि अहम भूमिका अदा करती है ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल देखकर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का राशिफल, तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। 

<a href=https://youtube.com/embed/CiKZRc5gmD4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CiKZRc5gmD4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेष— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है किसी जरूरी काम के पूरा होने से लाभ मिलेगा। 

वृषभ— पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है दिन अच्छा बना रह सकता है विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है आर्थिक मजबूती बनी रह सकती है। 

मिथुन— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है आज का दिन सामान्य बना रह सकता है छोटी यात्रा के योग हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क— माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत बना रह सकता है मन की बात किसी खास से करेंगे। 

सिंह— नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है परिवार में चल रही परेशानियां हल हो सकती है रिश्तेदारों से शुभ समाचार आपको मिल सकता है। 

कन्या— सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है प्रेमी से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं। 

तुला— वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है मगर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आप संतान के साथ आज अधिक वक्त गुजार सकते हैं छोटी यात्रा करेंगे। 

वृश्चिक— नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है अपने मन की बात आप किसी खास से शेयर कर सकते हैं सुसराल पक्ष से रिश्ता मजबूत बना रह सकता है काम में तेजी आएगी। 

धनु— कानूनी मामलों में पड़ने से अभी आपको बचना होगा। आज का दिन सामान्य बना रह सकता है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

मकर— संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है आप उसके स्कूल कॉलेज आदि जगह जा सकते हैं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

कुंभ— माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है परिवार का सहयोग मिलेगा। 

मीन— किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं परिवार में शांति बनी रह सकती है आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है मन प्रसन्न रहेगा।