×

Daily Rashifal आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना राशिफल 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशि अहम भूमिका अदा करती है ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल देखकर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का राशिफल, तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। 

<a href=https://youtube.com/embed/WfCvHVizgSM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WfCvHVizgSM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेष— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है किसी जरूरी काम को पूरा कर सकते हैं। 

वृषभ— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य बना रह सकता है पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है आर्थिक तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

मिथुन— किसी विदेशी के साथ दीर्घकालिक निवेश या खरीद फरोख्त से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन सामान्य से कम होने वाला है चिंताएं बनी रहेगी। 

कर्क— माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है धन खर्च में वृद्धि होगी। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है यात्रा कर सकते हैं। 

सिंह— किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। 

कन्या— आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है आज का दिन सामान्य बना रह सकता है। छोटी यात्रा के भी योग बनते नजर आ रहे हैं परिवार में शांति देखने को मिल सकती है। 

तुला— अभी आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जिससे आपके काम या उत्पाद को दुनिया भर में पहचान मिल सकें। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। 

वृश्चिक— विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है परिवार में शांति बनी रह सकती है आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

धनु— आपके करीबी व्यक्तिगत संबंध आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रह सकती है प्रेमी से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे। काम काज पूरे हो सकते हैं। 

मकर— आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 

कुंभ— परिवार में शांति बनी रह सकती है अपने मन की बात आप माता से कह सकते हैं अचानक धन लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपका रिश्ता मजबूत बना रह सकता है। 

मीन— प्रशंसा और प्रोत्साहन कौशलों में विस्तार करने के सबसे प्रभावी तरीके हैं आर्थिक मजबूती बनी रह सकती है सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है काम पूरे हो सकते हैं।