Chandra Grahan 2026 Special: ग्रहण काल में इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए बचाव के सरल और प्रभावी उपाय
मंगलवार, 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:48 बजे के बीच लगेगा। इस ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और होली खेलना मना होगा। ग्रहण का समय शुभ कामों के लिए शुभ नहीं होगा। होली पर लगने वाले ग्रहण का असर राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इस चंद्र ग्रहण की वजह से चार राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा और इन राशियों को क्या उपाय करने चाहिए।
चंद्र ग्रहण से इन राशियों को होगा खतरा
यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। इन राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इन्हें किन बातों का ध्यान रखना है।
मेष – मेष राशि वालों को किसी भी तरह के झगड़े या बहस से बचना चाहिए। मेष राशि वालों को मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क – कर्क राशि वालों को पैसे के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप बिना सोचे-समझे इन्वेस्ट करेंगे, तो नुकसान हो सकता है।
सिंह – सिंह राशि वालों की सेहत पर असर पड़ सकता है। सिंह राशि वालों को ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
धनु – धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के असर से नुकसान हो सकता है। आपको बहस और विवादों से बचना चाहिए। सब्र रखें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें।
ग्रहण के दौरान खास उपाय करें
ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए इन राशि वालों को ओम सोमाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। चंद्रमा के लिए इस मंत्र का जाप करने से फायदा होगा। इस मंत्र का 108 बार जाप करें। दूध, चावल या मिश्री जैसी सफेद चीजें दान करें।