×

Chandra grahan: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, वृषभ राशि वालें बरतें ये सावधानी

 

आज यानी 30 नवंबर दिन सोमवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हैं आज कार्तिक पूर्णिमा भी मनाई जाती हैं यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में पड़ेगा। 30 नवंबर 2020 को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण दोपहर 1: 04 से शुरू हो रहा हैं और शाम 5:22 पर समाप्त होगा। ज्योतिष अनुसार यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा। भारत में इस ग्रहण का प्रभाव कुछ खास नहीं रहेगा। साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो कि 14 दिसंबर को लगेगा।

वही 30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में पड़ेगा। जिससे इसका प्रभाव ज्योतिष की दृष्टि से सभी राशियों वालों के जीवन पर पड़ेगा। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का प्रभाव हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता हैं इससे आपको डरने की जरूरत नहीं हैं चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी माता की सेवा करें और उन्हें प्रसन्न रखने की पूरी कोशिश करें। वही वृषभ राशि के लोगों को ग्रहण के समय व कुछ दिन आगे पीछे थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हैं खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा।

ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रहण का एक सूतक काल होता हैं जिस दौरान ध्यान और मंत्र जाप के अलावा कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं मगर यह ग्रहण उपच्छाया ग्रहण हैं तो कोई सूतक काल नहीं होगा। मगर ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर के बुजुर्गों की सलाह के मुताबिक कुछ उपाय जरूर अपना सकती हैं।