×

चैत्र नवरात्रि : राशि के अनुसार कपड़े पहनकर करें देवी पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ

 

जयपुर। नवरात्रि में जो भक्त देवी की उपासना सच्चे मन से करता है उसकी हर मनोकामना को देवी पूरा करती है, उस पर हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। लेकिन देवी की पूजा में कुछ बातों को ध्यान में रखना जरुरी है, जिस कारण से पूजा सफल हो पाएगी। देवी की पूजा में हम सब पूजन सामग्री का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार अपने कपडों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिस कारण से पूजा का पुण्य फल नहीं मिल पाता है। आज हम इस लेख में राशि के अनुसार शुभ रंग के बारे में बता रहे हैं, उन रंगों के आधार पर देवी पूजा के दौरान कपड़े धारण करने से पूजा सफल होने के साथ ही पूजा का शुभ फल मिलेगा।

मेष राशि – इस राशि के लोगो को देवी की आराधना के समय पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे इन पर देवी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

वृष राशि – इस राशि के लोगों को दुर्गा पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे इनकी सारी मनोकामना आसानी से पूरी होगी।

मिथुन राशि – इस राशि के लोगो को देवी पूजा में  हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इस रंग के कारण घर में समृद्धी आएंगी।

कर्क राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा में नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या का अंत होगा।

सिंह राशि – इस राशि के लोगो को नवरात्रि में देवी पूजा में हल्के पीले रंग के कपड़े पहनने से जीवन में आ रही कठिनाइयों का अंत होंगी।

कन्या राशि – इस राशि के लोगो को देवी पूजा में आसमानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, ऐसा करने से इनके जीवन में सफलता के दरवाजे खुल जाएंगे।

तुला राशि – इस राशि के लोगो को लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से मान सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगो को गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर दुर्गा पूजा करने से  घर में धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा में बैंगनी रंग के कपड़े पहनने से विरोधी परास्त होंगे व काम में इनको सफलता मिलेगी है।

 

मकर राशि – इस राशि के लोगो को देवी पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनने से देवी की कृपा मिलेगी व घर में समृद्धि आएगी।

कुंभ राशि – इस राशि के लोगों को दुर्गा पूजा में गुलाबी रंग के कपडें पहनने से जीवन में तरक्की मिलेगी इसके साथ ही आध्यात्मक झुकाव बढ़ेगा।

मीन राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा में गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।