×

राशि के अनुसार बालों का स्टाइल रखने से बदल सकते हैं अपना भाग्य

 

जयपुर। हमारी किस्मत को हम अपने कुछ साधारण से प्रयासो के दवारा बदल सकते हैं। इस क्रम में हम आज आपको बालों के दवारा किस्मत बदलने के बारे में बता रहें हैं। बाल हर स्त्री को सुंदरता को बढाते हैं। ऐसे में अगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बालों के दवारा अपने भाग्य को भी बदला जा सकता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि बाल कटवाने से व्यक्ति की उन्नति में बाधा आ सकती है इस लिए बाल कटवाने से पहले कुछ संस्कार होते हैं जिनको करने के बाद बालों को काटा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में माना जाता है कि अगर राशि के अनुसार बाल कटवाते हैं तो इससे अपने भाग्य को बदला जा सकता है। आज हम इस लेख में बता रहें हैं।

मेष राशि

इस राशि के पुरुषों को अपने बाल छोटे रखने चाहिए। इस राशि के पुरुषों को सर के पीछे के बाल और कान के ऊपर के बाल फौजियों की भांति कटवाने चाहिए।

इस राशि की महिला को स्टेप कटिंग करवानी चाहिए। इसके साथ ही इस राशि की स्त्रियों घुंघराले बाल को भी रख सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के पुरुषों को लम्बे बाल रखने चाहिए। इनको अपने लम्बे बालों को सजा संवार कर रखना चाहिए।

इस राशि की महिलाएं को बॉब कट रखवाना चाहिए। इसके अलावा इस राशि की महिलाओं को कंधे के कुछ नीचे तक बाल रखना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के पुरुषों को अपने बालों के स्टाइल में समय – समय पर बदलाव करते रहना चाहिए। इनको लम्बे बाल रखना अच्छा लगता हैं।

इस राशि की महिलाओं को लम्बे बाल रखने चाहिए। इसके साथ ही बालों में स्टेप कटिंग करवा सकती हैं।

कर्क राशि

इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखने चाहिए। छोटे बाल इस राशि के पुरुषों के लिए लाभदायक होता हैं।

इस राशि की महिलाओं को बाल गर्दन से कुछ नीचे तक रखना चाहिए, इस राशि की महिलाओं को यु कट करवाना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखने चाहिए। छोटे बाल इस राशि के पुरुषों के लिए शुभ रहते हैं।

इस राशि की महिलाएं को छोटे बाल रखने चाहिए। इनको अपने बाल गलों तक या गर्दन तक रख सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के पुरुषों को न ज्यादा लम्बे बाल ना ही ज्यादा छोटे बाल रखने चाहिए।

इस राशि की महिलाओं को बालों की लम्बाई सामान्य रखनी चाहिए। इस राशि की महिलाओं को सीधे बाल रखने चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखना शुभ रहता है।

इस राशि की महिलाओं को मध्य लम्बाई के बाल रखने चाहिए जिसमें ये लेयर कट करवा सकती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के पुरुषों को अपने पीछे के बाल को छोटे रखने चाहिए।

इस राशि की महिलाओं को अपने बाल घुंघराले और लम्बे रखने चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के पुरुषों को लम्बे बाल रखना चाहिए। लम्बे बाल इनके लिए शुभ रहते हैं।

इस राशि की महिलाओं को लम्बे और सीधे बाल रखने चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के पुरुषों को लम्बे बाल रखना शुभ रहेगा।

इस राशि की महिलाओं को लम्बे बाल में लेयर्स रखना शुभ रहता हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के पुरुषों को बाल को छोटे कटवाना चाहिए। ये इनके लिए शुभ रहता है।

इस राशि की महिलाओं को लम्बे बाल जिसमें चोटी या जूडा बनाकर रखना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के पुरुषों को घुंघराले और छोटे बाल रखने चाहिए।

इस राशि की महिलाओं को घुंघराले व लम्बे रखना शुभ होता है।