होलिका दहन में राशि के अनुसार डालें आहुति, होगा जीवन में आ रही बाधा का निवारण
जयपुर। होलिका दहन के दिन लोग तंत्र साधना करते हैं, इस दिन को तंत्र साधना के लिए विशेष शुभ दिन माना जाता है वहीं अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए होलिता दहन का दिन बहुत महत्व रखता है। इसके साथ ही अगर हम होलिका दहन की अग्नि में अपनी राशि के अनुसार आहुति डालते हैं तो इसके कारण जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का अंत होता है।
आज हम इस लेख में राशि के अनुसार होलिका की अग्नि में राशि के अनुसार आहुति देकर अपनी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। आज हम इस लेख में होलिका दहन में आहुति के बारे में बता रहे हैं। होलिका की अग्नि में आहुति से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां, दोष और पाप मिट जाती हैं।
मेष, सिंह और वृश्चिक :-
इन राशि के लोगो को होलिका की अग्नि में गुड़ की आहुति देनी चाहिए ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी परेशानी का अंत होगा।
वृषभ :-
वृषभ राशि के लोगो को होलिका की अग्नि में चीनी की आहुति देंना शुभ रहेगा।
मिथुन, तुला और कन्या :-
इन राशि के लोगो को होलिका की अग्नि में कपूर की आहुति देनी चाहिए इससे भविष्य में सफलता की राह आसान होगी।
कर्क :-
कर्क राशि के लोगो को होलिका की अग्नि में लोहबान की आहुति देंने से जीवन में आने वाली परेशानियों का अंत हो जाएगा।
धनु और मीन:-
धनु और मीन राशि के लोगो को होलिका की आहुति में चना और जौ की आहुति देना शुभ रहगा।
मकर और कुम्भ :-
मकर और कुंभ राशि के लोगो को होलिका की अग्नि में तिल की आहुति देनी चाहिए ऐसा करना इनको परेशानी से मुक्ति दिलाएगा।