×

birthday special: 13 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक होता हैं। मतलब जिस तारीख को आपको जन्म हुआ होगा उसी तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच की किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं। तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं, तो मूलांक आपका 6 होगा।

जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक एवं संवेदनशील होते हैं। असाधारण व्यक्तित्व के धनी यह जातक प्रत्येक बात को विपरीत दृष्टिकोण से देखते हैं। जीवन का 29वां साल लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहता हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: सामान्य ही बनी रहती हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमाय व्य​तीत होता हैं। आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल भाग्य सहायक बना रहेगा। अटके विकास कार्य इस साल पूरे होगे। व्यक्तिगत संबंधो का सहयोग प्राप्त होगा। अार्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती हैं। वही मकान या फिर प्लाट का क्रय हो सकता हैं। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता हैं। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंक वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण हो सकती हैं। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न बना रहेगा। सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या फिर प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।