Rashifal 25 November 2026: बुधवार को 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! वृषभ को मिलेगी पैतृक संपत्ति, वृश्चिक को नौकरी का बड़ा ऑफर
बुधवार, 25 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शिव योग का प्रभाव दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन कुछ राशि वालों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है, जबकि वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है। वहीं मेष और मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि: कारोबार में नुकसान की आशंका
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी काम को लेकर मानसिक चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए पार्टनर के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक मामलों में भी धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी।
वृषभ राशि: पैतृक संपत्ति में मिल सकता है अधिकार
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि: विरोधियों से रहें सावधान
मिथुन राशि के जातकों को बुधवार को सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ विवाद होने की आशंका है। व्यापार में सहयोगियों का साथ कम मिल सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कर्क राशि: बड़ी डील से मिल सकता है लाभ
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील या समझौता होने के योग हैं। इसके लिए आर्थिक व्यवस्था और बैंक से जुड़े कामों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।
सिंह राशि: सेहत और पारिवारिक विवाद से रहें सतर्क
सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसका असर कामकाज पर पड़ सकता है। माता-पिता और जीवनसाथी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधी काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, लेकिन किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
तुला राशि: नए काम की शुरुआत होगी
तुला राशि के जातकों के लिए बुधवार सकारात्मक रह सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। व्यापार में परिजनों और मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। इससे रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा ऑफर
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिलने के योग हैं। इससे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम और धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि: बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें
धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने की आशंका है। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा न करें। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें।
मकर राशि: वापस मिलेगा रुका हुआ धन
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन लाभदायक रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी।
कुंभ राशि: यात्रा से जुड़े काम होंगे पूरे
कुंभ राशि के जातक किसी नए काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन प्रयासों से काम पूरा होने की संभावना है। पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।
मीन राशि: पुराने विवाद से मिलेगी राहत
मीन राशि वालों के लिए बुधवार महत्वपूर्ण रह सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत पर ध्यान देंगे। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।