×

Holashtak 2021: इस दिन से शुरू हो रहे होलाष्टक, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त

 

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही होली का पर्व सभी त्योहारों में प्रमुख माना गया हैं होली का त्योहार इस साल पंचांग के मुताबिक 28 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व आरंभ हो जाता हैं। होली का त्योहार पंचांग के मुताबिक 28 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। धार्मिक नजरिएं से मार्च का महीना बहुत ही खास होता हैं इस महीने महाशिवरात्रि का त्योहार भी पड़ता हैं इसके बाद होली मनाई जाती हैं महाशिवरात्रि इस साल 11 मार्च को पड़ रही हैं। तो आज हम आपको होलिका दहन का मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

होलिका दहन के साथ ही होली का त्योहार शुरू हो जाता हैं होली का पर्व देश भर में दो दिनों तक मनाया जाता हैं कुछ जगहों पर इससे अधिक दिनों तक भी इस पर्व को मनाने की परंपरा हैं। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता हैं इसके अगले दिन होली खेली जाती हैं इस साल होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले होलाष्टक आरंभ हो जाते हैं होलाष्टक के समापन से पहले शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाते हैं।

होलिका अष्टक यानी होलाष्टक 21 मार्च से आरंभ होगा और 28 मार्च को इसका समापन हो जाएगा। होलाष्टक में आठ दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता हैं होली यानी रंगों के पर्व की शुरुआत होलाष्टक के समापन से ही होती हैं हो​लाष्टक में शादी विवाह, सगाई, गर्भाधान संस्कार, शिक्षा आरंभ संस्का, कर्ण छेदना,नामकरण, गृह निर्माण, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं किए जाते हैं।

जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त—
होलिका दहन का इस साल मुहूर्त 28 मार्च को 2 घंटे 20 मिनट तक बना हुआ हैं पंचांग के मुताबिक होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक बना हुआ हैं।