×

Guru nanak jayanti 2020: देशभर में आज मनाया जा रहा है गुरुपर्व, जानिए इसका ​इतिहास

 

सिख धर्म का महापर्व गुरुनानक जयंती आज देशभर में मनाई जा रही हैं गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्म गुरु हैं। गुरुनानक देव का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस पवित्र दिन को सिख धर्म के अनुयायी गुरु प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं गुरु नानक जयंती को सिख धर्म में सबसे पवित्र पर्वों में से एक माना जाता हैं तो आज हम आपको इसके महत्व और इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। विक्रमी कैलेंडर के मुताबिक गुरुनानक देव का जन्म कार्तिक पपूरणमाशी के दिन 1469 में हुआ था। दुनिया में रहने वाले सभी सिख इस दिन को गुरुपरब के रूप में बड़ी आस्था के साथ मानते हैं। इस मौके पर गुरुद्वारों व आसपास के इलाकों की साफ सफाई करने के बाद गुरुद्वारों को सजाया जाता हैं इसके बाद गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह से नगर कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली जाती हैं नगर की​र्तन की अगुवाई गुरु पंच प्यार करते हैं प्रभातफेरी गुरुद्वारे से शुरू हो जाती हैं और नगर में फिरने के बाद गुरुद्वारे तक वापस आती हैं इसके बाद विशाल ​लंगर का आयोजन किया जाता हैं।

गुरुनानक जयंती के दो दिन पहले गुरुद्वारों पर गुरु ग्रंथ साहि​ब के अखंड पाठ का आयोजन किया जाता हैं गुरुपरब पर दो दिन तक होने वाले महोत्सव पर लोग जगह जगह पर कीर्तन और लंगर का आयोजन करते हैं वही गुरु नानक जयंती के मौके पर सुबह से शाम तक गुरुद्वारों में प्रार्थना व दर्शन का दौर चलता रहता हैं सिख धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोग इस दिन गुरुद्वारे पर जाकर मत्था टेकते हैं और वहां अपनी सेवा देते हैं।