तनाव से मुक्ति के लिए अपनाए ये उपाय
हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव होता रहता हैं, वही मन अपने आप में कहने वाली चेतन शक्ति आत्मा ही हैं, आत्मा जब सोचने का कार्य करती हैं तो उसे मन कहते हैं वही आत्मा की संकल्प शक्ति का नाम ही हैं मन, मन जब सम्पूर्ण सकारात्मक विचारों में रहता हैं तब मन सम्पूर्ण शांत रहता हैं, वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे व्यक्ति अपने मन को शांत रख सकता हैं, तो आइए जानते हैं।
वही कार्य करें जिससे आत्मिक आनंद की अनुभूति हो या आत्मिक संतोष प्राप्त हो। वही जब हमें कोई कार्य करने से सुख की अनुभूति होती हैं तो हमारा मन शांत रहता हैं, मन में हमेशा सकारात्मक विचार रखें। इच्छाए कम से कम होनी चाहिए। हमें हर बात में संतुष्ट रहना चाहिए। मन में सदैव शुभ भावना और शुभ कामना होनी चाहिए। मन की शांति का मतलब ही व्यर्थ की बातों और नकारात्मक शक्ति का समाप्त होना हैं।