×

Aaj Ka Panchang: 28 जुलाई को है सावन गणेश चतुर्थी व्रत, जानिए दिभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल और भद्रा की पूरी जानकारी 

 

राष्ट्रीय मिति श्रावण 06, शक संवत् 1947, श्रावण शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 13, सफर 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।चतुर्थी तिथि रात 11:25 बजे तक, उसके बाद पंचमी तिथि शुरू होती है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05:36 बजे तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। परिधि योग अर्धरात्रि 02:54 तक उपरान्त शिव योग प्रारम्भ। वणिज करण पूर्वाह्न 11:04 तक, तदनंतर बव करण का प्रारम्भ। चंद्रमा आधी रात के बाद 11 बजे तक सिंह राशि से कन्या राशि में संचार करेगा।

आज के व्रत-त्योहार: दूर्वा गणपति व्रत, वरद चतुर्थी।
सूर्योदय समय: 28 जुलाई 2025: प्रातः 5:40 बजे।
सूर्यास्त समय: 28 जुलाई 2025: सायं 7:14 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त: 28 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:17 बजे से सायं 4:59 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से सायं 3:37 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:49 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:15 बजे से 7:36 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: 28 जुलाई 2025:
राहुकाल प्रातः 7:30 बजे से 9 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक। यमगण्ड प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। अमृत काल प्रातः 5:40 से 7:22 तक है। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12:55 से 1:49 तक है।आज का उपाय: आज भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराएँ और दूर्वा की माला अर्पित करें।