×

धन समृद्धि पाने के लिए कार्तिक मास में करें इन नियमों का पालन

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार साल का आठवों महीना कार्तिक शुरू हो चुका हैं 21 अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ यह महीना 19 नवंबर को समाप्त होगा। इस दौरान बहुत ही अहम व्रत त्योहार करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली मनाए जाएंगे यह महीना कई मामलों में खास हैं चार महीने से निद्रालीन भगवान श्री विष्णु इसी महीने जागते हैं और इसके साथ ही सारे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं

चार्तुमास के दौरान जो शुभ काम वर्जित रहते हैं वे देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे कार्तिक मास का महीना धर्म करके पुण्य कमाने के साथ साथ मालामाल होने का मौका देता हैं मान्यता है कि कार्तिक मास में धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती हैं ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए यह सबसे उत्तम समय होता हैं इस दौरान अगर कुछ नियमों का पालन किया जाए तो मालामाल होते देर नहीं लगती हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

आपको बता दें कि कार्तिक मास में तुलसी का पौधा लगाना, उसकी पूजा करना समृद्धि बरसाता हैं ऐसा करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं साथ ही घर में सुख समृद्धि आती हैं इस महीने दीपदान जरूर करना चाहिए इसके लिए नदी, तालाब और घर के एक कोने में दीपक जरूर जलाएं।

ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं वही कार्तिक मास में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए बल्कि मौसम बदलने के साथ रूखी त्वचा को नमी देने के लिए नरक चतुदर्शी से तेल लगाना शुरू करें। वही इस पूरे महीने में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर और राई नहीं खाना चाहिए। कार्तिक महीने को बहुत पवित्र माना गया हैं इस महीने में ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए।