जीवन में रोशनी भरते है गुरु नानक देव जी के ये उपदेश
आज देशभर में गुरुनानक देव जी की जयंती मनाई जा रही हैं इस पर्व को गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं। गुरुनानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु थे। उन्होंने दुनिया में फैले अंधविश्वास, आडंबरों का विरोध किया था। उन्होंने परमात्मा एक है का नारा लगाया था। साथ ही लोगों को जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए उपदेश दिए थे।
बता दें कि गुरुनानक देव ने दुनिया में इक ओंकार का नारा लगाकर लोगों को ईश्वर एक होने का संदेश दिया। साथ ही कहा था कि परमात्मा एक है वो हर जगह पर मौजूद हैं। ऐसे में अपना अहंकार व क्रोध त्याग कर सभी के साथ प्रेम से रहे। कभी भी किसी चीज या धन को कमाने के लिए लालच ना करें।
नानक देव ने धन को जेब में सीमित मात्रा में रखने की सीख दी। साथ ही कहा था कि इसके पीछे भागने से हमेशा हार ही लगेगी। असल में, मरने के बाद हमारे अच्छे कर्म काम आएंगे ना की धन।