☰
×

नवंबर में पर्वों की बहार: दिवाली, छठ पूजा, तुलसी विवाह और देव दीपावली की सही तिथियां; नोट करें पूरा कैलेंडर

 

अक्टूबर का महीना खत्म होने के साथ ही नवंबर 2026 की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से नवंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी और देव दीपावली जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।इन पर्वों को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई धनतेरस पर खरीदारी करता है, तो कोई दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी करता है। वहीं, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे त्योहार भी विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं।

अगर आप भी नवंबर महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तारीखें जानना चाहते हैं, तो यहां देखें नवंबर 2026 के प्रमुख पर्वों की पूरी सूची।

नवंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

1 नवंबर 2026, रविवार: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान और कालाष्टमी।

5 नवंबर 2026, गुरुवार: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी और गोवत्स द्वादशी।

6 नवंबर 2026, शुक्रवार: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम और शुक्र प्रदोष व्रत।

7 नवंबर 2026, शनिवार: काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि।

8 नवंबर 2026, रविवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत और कमला जयंती।

9 नवंबर 2026, सोमवार: अन्वाधान और कार्तिक अमावस्या।

10 नवंबर 2026, मंगलवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा और गुजराती नववर्ष।

11 नवंबर 2026, बुधवार: भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा और चंद्र दर्शन।

13 नवंबर 2026, शुक्रवार: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी।

14 नवंबर 2026, शनिवार: लाभ पंचमी।

15 नवंबर 2026, रविवार: छठ पूजा का दूसरा दिन और स्कंद षष्ठी।

16 नवंबर 2026, सोमवार: वृश्चिक संक्रांति और जैन अष्टाह्निका प्रारंभ।

17 नवंबर 2026, मंगलवार: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ और मासिक दुर्गाष्टमी।

18 नवंबर 2026, बुधवार: अक्षय नवमी, आंवला नवमी और जगद्धात्री पूजा।

20 नवंबर 2026, शुक्रवार: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी और भीष्म पंचक प्रारंभ।

21 नवंबर 2026, शनिवार: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी और वैष्णव देवोत्थान एकादशी।

22 नवंबर 2026, रविवार: विश्वेश्वर व्रत और रवि प्रदोष व्रत।

23 नवंबर 2026, सोमवार: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान और कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)।

24 नवंबर 2026, मंगलवार: देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान और भीष्म पंचक समाप्त।

25 नवंबर 2026, बुधवार: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन) और इष्टि।

27 नवंबर 2026, शुक्रवार: गणाधिप संकष्टी और मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी।

नवंबर में कौन-कौन से बड़े त्योहार मनाए जाएंगे?

नवंबर महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी जैसे व्रत से होगी। इसके बाद धनतेरस और दिवाली के साथ दीपोत्सव का उत्साह देखने को मिलेगा। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाई जाएगी। महीने के मध्य में छठ पूजा का विशेष महत्व रहेगा, जिसमें श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं।वहीं, महीने के अंतिम हिस्से में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व आएंगे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक स्नान और पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व माना जाता है।