Falgun Month 2024 कब से शुरू हो रहा फाल्गुन, नोट करें दिन तारीख और नियम
ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन मास बेहद ही खास होता है जोकि आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। इसी महीने से सर्दी जाने लगती है और गर्मी का एहसास होने लगता है।
इस पवित्र मास में कई सारे पर्व त्योहार भी मनाई जाते हैं फाल्गुन मास में ही होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा फाल्गुन मास से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कब से शुरू हो रहा फाल्गुन मास-
फाल्गुन मास का आरंभ 25 फरवरी से होने जा रहा है और इसका समापन 25 मार्च को हो जाएगा। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था ऐसे में इस महीने में चंद्रमा की विशेष उपासना करने से मानसिक तनाव दूर हो जाता है। साथ ही नियंत्रण पाने की शक्ति में वृद्धि होती है। इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली का चंद्र दोष भी दूर हो जाता है साथ ही प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस महीने पूजा पाठ और मंत्र जाप करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं फाल्गुन मास में झूठ बोलने से बचना चाहिए इस महीने में क्रोध भी नहीं करना चाहिए। वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।