×

Falgun month 2021: फाल्गुन मास में इन कार्यों को करने से जीवन में आएगा आनंद

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास साल का आखिरी महीना होता हैं वही इस बार फाल्गुन मास की शुरुवात 28 फरवरी से हो चुकी हैं जो की 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू हो जाएगा। इसी महीने से हिंदू नर्व वर्ष यानी विक्रमी संवत आरंभ होता हैं फाल्गुन मास बसंत के मौसम का होता हैं। इस समय प्रकृति भी एक नए लिबास को धारण करती हैं यह महीना रंग उल्लास और खुशियों से भरा होता हैं फाल्गुन मास भगवान श्री कृष्ण को समर्पित हैं। इस महीने में पूजा आराधना करना शुभ माना जाता हैं इस महीने कुछ कार्यों को करके सभी परेशानियों से जातक मुक्ति प्राप्त कर सकता हैं इसके अलावा इन कार्यों को करने से आपके जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस महीने कार्य करना चाहिए तो आइए जानते हैं।

मान्यताओं के मुताबिक फाल्गुन मास में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था। इसलिए फाल्गुन मास में चंद्रदेव की पूजा और उन्हें जल देना बहुत ही शुभ माना जाता हैं इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं इसके साथ ही फाल्गुन मास में शिव और श्रीकृष्ण की भी पूजा होती हैं। इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ उन्हें सुगंधित पुष्प अर्पित करना चाहिए अगर किसी को क्रोध अधिक आता हैं तो भगवान श्री कृष्ण को सुगंधित पुष्प के साथ अबीर भी अर्पित करना चाहिए। इससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव आता हैं श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपके घर परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

अगर किसी को तनाव या मानसिक तनाव का समाना करना पड़ रहा हैं तो फाल्गुन मास में रोजाना सुगंधित इत्र जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए भगवान की पूजा करने के साथ चंदन का तिलक भी लगाना चाहिए। अगर आपके घर में धन से जुड़ी कोई समस्या आ रही हैं तो इस महीने में मां लक्ष्मी की रोजाना लाल रंग के पुष्प से पूजा करें। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रह सकती हैं।