गुरुवार के दिन अगर कर लें इस खास मंत्र का जाप, तो शादी में आ रही दिक्कत हो जायेंगी दूर…
हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी देवी देवता को अर्पित होते हैं,उन दिनों में देवी देवताओं की पूजा अर्चना का व्यक्ति को विशेष फल और लाभ भी प्राप्त होता हैं। वैसे ही गुरुवार का दिन बृहस्पति देवी को अर्पित हैं इस दिन इनकी पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को विशेष फल और लाभ प्राप्त होता हैं।
आपको बता दें,कि अगर आप अपनी मन पसंद की लड़की से विवाह करना चाहते हैं। तो गुरुवार के दिन “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा” इस मंत्र का 108 बार जाप अवश्य ही करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। वही जो व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक तंगी और समस्याओं से बचना चाहता हैं तो उन्हें भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति के आगे स्फटिक की माला से ‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होने लगता हैं और जीवन में सुख शांति और समृद्धि का भी वास बना रहता हैं।