×

सूर्य ग्रहण के दौरान इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए महिलाओं ने

 

जयपुर। एक ही माह में दो ग्रहण पड़ने जा रहें हैं। इसमें पहले 13 जुलाई के दिन सूर्यग्रहण फिर 27 जुलाई के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कल लगने जा रहा है। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण आंशिक रुप से दिखाई देगा लेकिन ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अवश्य पडेगा। कल कगने वाले ग्रहण का समय सुबह 7.18 बजकर 23 सेकेंड से 8.13 बजकर 05 सेकेंड तक का रहेगा।

ग्रहण के समय हमारे शास्त्रों में महिलाओं के लिए कुछ काम मना किये है, जिनको ग्रहण काल में महिलाओं को नहीं करना चाहिए। खास कर किसी गर्भवती महिला को तो ग्रहण के समय विशेष ध्यान देने की जरुरत है। क्योकि ग्रहण काल के दौरान महिलाओं को कुछ काम करने से मना किया जाता है। इस लेख में हम विशेषकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बाते बता रहें है-

  • शास्त्रों में माना जाता है कि ग्रहण काल में गर्भवती महिला को खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है की ग्रहण के समय खाना खाने से उस खाने में ग्रहण का प्रभाव रहता है।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कैंची या चाकू को हाथ में नहीं लेना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा माना जाता है की ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों को नुकसान होता हैं।

  • सूर्य ग्रहण किसी भी गर्भवती महिला ने नहीं देखना चाहिए ऐसा करने से गर्भ में पल रहें बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पडता है। इससे बच्चे को शारीरिक नुकसान होता है।
  • सूर्यग्रहण के दिन शास्त्रों में माना जाता है कि पत्ते, तिनके या लकड़ी को नहीं तोड़ना चाहिए।