×

जानिए क्या हैं पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री का महत्व…

 

ईश्वर की पूजा अर्चना व प्रार्थना हर धर्म में अलग अलग तरह से कि जाती हैं,वही इस पूजा उपासना से व्यक्ति अपने ईश्वर को प्रसन्न कर उनकी कृपा को प्राप्त करना चाहता हैं। वही ईश्वर की उपासना में प्रयोग होने वाली सामग्री जैसे कि धूप दीप,प्रसाद और पुष्प हर चीज का अपना अलग महत्व होता हैं। वही भगवान की पूजा को सफलत बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। वही यही वजह हैं कि मंदिर में थोड़ी देर बैठने मात्र से व्यक्ति को मानसिक सुख की प्राप्ति हो जाती हैं और मन भी बहुत शांत हो जाता हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ईश्वर की उपासना में पूजन सामग्रियों का क्या प्रयोग होता हैं और क्यों। तो आइए जानते हैं। बता दें,कि व्यक्ति के मन को एकाग्र करने के लिए सुगंध का प्रयोग ईश्वर की पूजा अर्चना में विशेष रूप से किया जाता हैंं वही तनाव घटाने के लिए भी सुगंध का इस्तेमाल लाभकारी माना जाता हैं। सुगंध मनुष्य के मन की तमाम चिंताओं को दूर कर सकता हैं। यही वजह हैं,कि पूजा के समय धूपबत्ती और अगरबत्ती का प्रयोग किया जाता हैं। वही पूजन के दौरान दीपक तो सभी लोग जलाते हैं हम ईश्वर को प्रकाश के रूप में मानते हैं इसलिए दीपक जलाकर उसकी ज्योति के रूप में ईश्वर को स्थापित करते हैं। वही दीपक से एकाग्रता और शक्ति दोनो ही प्राप्त होती हैं। वही ईश्वर की कृपा को अपने अदंर लाने के लिए प्रसाद चढ़ाते हैं प्रसाद के बिना भी पूजा हो सकती हैं मगर पूजा में प्रसाद हो तो अधिक शुभ और अच्छा माना जाता हैं। वही प्रसाद में हमेशा कोई भी सात्विक चीज ही चढ़ाया जाता हैं।