×

करें शंख से जुड़ा ये अचूक उपाय, पूरी हो जाएगी मनमांगी मुराद

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सभी महीनों को विशेष माना गया हैं वही 12 महीनों का अपना अलग अलग महत्व भी होता हैं ये महीने अलग अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं और उन महीनों में संबंधित भगवान की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं 20 नवंबर 2021 मार्गशीर्ष मास शुरू हो चुका हैं इसे अगहन का महीना भी कहा जाता हैं। यह भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय हैं और इसमें शंख की पूजा करने का भी महत्व होता हैं।

इस महीने में सामान्य शंख को भी श्रीकृष्ण का पांचजन्य शंख मानकर पूजा करने से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तो की इच्छाएं भी पूरी करते हैं समुद्र मंथन के समय शंख भी प्रकट हुआ था। पुराणों के अनुसार माता लक्ष्मी समुद्र की पुत्री हैं और शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता हैं इसलिए शंख की पूजा करने से देवी मां लक्ष्मी भी कृपा करती हैं यही कारण है कि लक्ष्मी पूजा में शंख बजाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं साथ ही आरती के बाद भक्तों पर शंख से जल छिड़का जाता हैं। 

करें शंख से जुड़े उपाय—
दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए इससे नारायण की कृपा से खूब धन लाभ होगा। इस माह में मोती शंख में साबूत चावल भरें और फिर इसकी पोटली बनाकर अपनी तिजोरी में रख लें। कुछ ही दिन में पैसा बरसने लगेगा। विष्णु मंदिर में शंख का दान करना भी पैसों की सारी समस्याओं को दूर कर देता हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसर मिलाकर उनका अभिषेक करें। माता लक्ष्मी की कृपा से धनवान हो जाएंगे।

शंख की विधिवत स्थापना करने के लिए भी यह महीना शुभ होता हैं जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित होता हैं वहां कभी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती हैं। अगर धनवान बनने में शुक्रदोष आड़ आ रहा है तो एक सफेद वस्त्र में सफेद शंख, चावल और बताशे लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें। दिन बदलतें देर नहीं लगेगी।