×

शत्रु से भूल कर भी इन 5 बातों का जिक्र न करें, हो सकते हैं परेशान

 

दुनिया का हर इंसान अपने जीवन में सफलता को हासिल करना चाहता हैं और वह मेहनत करके अपने जीवन में सफल भी हो जाता हैं उसके पास धन दौलत सब कुछ हो जाता हैं। ऐसे इंसान के कई सारे दुश्मिन भी पैदा हो जाते हैं। वही अगर आपका शत्रु जब आपकी सारी कमजोरी या आपका कोई खास रहस्य जिससे आप जगजाहिर नहीं करना चाहते हैं और आपके उस शत्रु को पता लग जाता हैं। तो वो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। आपको अपने कदमों में झुका सकता हैं।

वही कुछ व्यक्ति को इतने भोले भाले होते हैं। कि अपनी सारी बातें अपने ही शत्रुओं को बता देते हें। जिससे बाद में इन्हीं बातो का सहारा लेकर उनका शत्रु उन्हें बहुत परेशान या फिर तकलीफ देता हैं। वही आज हम आपको कुछ ऐसी ही खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे कभी भी भूलकर भी हमें अपने किसी शत्रु या किसी से भी जिक्र नहीं करनी चाहिए तो आइए जानते हैं। वो कौन सी बातें हैं।

आप अपने दिल की बात कभी भी अपने शत्रुओं को ना बताएं तो बेहत ही होगा। इससे आपका शत्रु कभी भी आपसे अपनी शत्रुता को निकाल सकता हैं और इस बात को लेकर आपको हानि भी पहुंचा सकता हैं। वही कभी भी अपने शत्रुओं को अपनी कमजोरी के बारे में पता ना लगने दें और ना ही कभी अपनी कमजोरी को बताएं। अपने शत्रु को कभी भी अपने घर की परेशानी के बारे में नहीं बताना चाहिए। शत्रु से अपना कोई भी दुख नहीं बताना चाहिए। शत्रु को कभी भी अपने व्यापार में आये घाटे के बारे में नहीं बताना चाहिए।