×

Diwali puja mantra: लक्ष्मी पूजन का महापर्व दिवाली आज, जानिए पूजा मंत्र

 

हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को बहुत ही खास महत्व दिया जाता हैं इस बार दिवाली 14 नवंबर दिन शनिवार यानी की आज मनाई जा रही हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और श्री गणेश की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती हैं दिवाली का त्योहार खुशियों भरा होता हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता हैं इस दिन माता लक्ष्मी के साथ श्री गणेश, कुबेर और इंद्र की पूजा का भी विधान हैं। आज के दिन विधिवत पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी कामनाएं पूरी करती हैं और कष्टों को भी हर लेती हैं। साथ ही भक्तों को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं देवी मां लक्ष्मी की पूजा का महामंत्र और विधि, तो आइए जानते हैं।

दिवाली का त्योहार हर्षों उल्लास का पर्व होता हैं इस दिन माता लक्ष्मी के साथ श्री गणेश की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जाती हैं दिवाली पूजा में मंत्रों का जाप करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती हैं और कष्टों का भी निवारण हो जाता हैं। यहां पढ़ें लक्ष्मी प्रार्थना मंत्र—

‘नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।’

यहां पढ़ें इंद्र प्रार्थना मंत्र—

ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबल:।

शतयज्ञाधिपो देवस्तस्मा इन्द्राय ते नम:।।

यहां पढ़ें कुबेर प्रार्थना मंत्र—

धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।

भवन्त त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादि सम्पद:।।

यहां पढ़ें महालक्ष्मी प्रार्थना मंत्र—

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

आज पढ़ें श्री लक्ष्मी बीज मंत्र:

ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।