×

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ, जानिए यहां

 

पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता हैं इस वर्ष धनतेरस 13 नवंबर को पड़ रहा हैं इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा हैं मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जो भी खरीदा जाता हैं वह लाभकारी होता हैं साथ ही धन संपदा में भी वृद्धि होती हैं धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ काम भी किए जाते हैं इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदाना होता हैं शुभ, तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कृपा प्राप्त करने के लिए कुबेर यंत्र और माता लक्ष्मी यंत्र की खरीदारी करना शुभ होता हैं ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि के साथ वैभव भी आता हैं। श्रीयंत्र को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करना चाहिए। धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना भी अच्छा माना जाता हैं। इस दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदना शुभ होता हैं इसके अलावा आप चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर धनिए के बीच की खरीदारी करना शुभ होता हैं धनिए के बीज का इस्तेमाल गणेश लक्ष्मी पूजन में करना चाहिए। साथ ही धनिया का बीज तिजोरी में भी रखना शुभ होता हैं।

धनतेरस पर लोहे की वस्तओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। लोहा शनि का कारक माना गया हैं। धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत कम हो जाती हैं।