×

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

 

आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण इस वर्ष 10 जनवरी को लगने वाला हैं। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात 10.37 बजे से शुरू होकर अगले दिन 2. 42 ​मिनट तक चलेगा। इसका अर्थ यह हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण लगभग चार घंटे 5 मिनट तक रहने वाला हैं। हिंदू धर्म के अनुसार हर ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर अच्छा और बुरा दोनो तरह का प्रभाव पड़ता हैं, जिससे बचने के लिए ज्योतिष में कई सारे नियमों के बारे में भी बताया जाता हैं। मगर उपछाया चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म शास्त्रों में ग्रहण के रूप में नहीं देखा जाता हैं मांद्य चंद्र ग्रहण होने से इस ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। जिसकी वजह से ग्रहण काल में पूजा पाठ आदि कर्म किए जा सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों जेसे चाकू, कैंची, सूई आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इस नियम का पालन न करने पर होने वाले शिशु के किसी भी अंग को हानि हो सकती हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि गर्भवती महिला अगर ग्रहण देख लेती हैं तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे के शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता हैं जिसकी वजह से शिशु गंदे लाल चिन्हों के साथ पैदा होता हैं। जन्म के बाद बच्चे के शरी पर कोई न कोई दाग जरूर पड़ जाता हैं।

साल का पहला चंद्र ग्रहण इस वर्ष 10 जनवरी को लगने वाला हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इस नियम का पालन न करने पर होने वाले शिशु के किसी भी अंग को हानि हो सकती हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान