गणपति बप्पा की कृपा से शुक्ला योग में इन राशियों को मिलेगा तरक्की का वरदान, वीडियो में जानें कौन हैं वो लकी राशि वाले
भारतवर्ष में गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और शुभारंभ के देवता माना जाता है। हर शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा करना अनिवार्य माना जाता है। जब ज्योतिषीय दृष्टि से भी अनुकूल संयोग बनता है, तब उनकी कृपा और भी फलदायी हो जाती है। ऐसा ही एक अद्भुत संयोग जल्द ही बनने जा रहा है— शुक्ला योग का, जिसमें भगवान गणेश की विशेष कृपा कुछ विशेष राशियों पर पड़ने वाली है।
आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिसके बाद परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। कामकाज को लेकर आपको अपने पिता से सलाह लेनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका बेवजह झगड़ा होने की संभावना है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
वृषभ: आज का राशिफल आज आप अपने व्यावसायिक काम में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहकर्मी काम में आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप समय से पहले कोई काम पूरा कर लेंगे। भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। एक साथ कई काम करने की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप नया घर और अचल संपत्ति खरीद सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन: आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए किसी बात पर सोच-समझकर निर्णय लेने का रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। जरूरी जरूरतों पर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जो आपके व्यापार में आपकी मदद करेंगे।
कर्क: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपका कोई काम समय पर पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आप अधिक तनाव में रहेंगे। आप अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
सिंह: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आपका कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह भी दूर हो जाएगा। आपकी किसी बात से आपकी माता नाराज हो सकती हैं, इसलिए अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। संतान के कोर्स को लेकर आप काफी भागदौड़ करेंगे।
कन्या: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आने वाला है। आप मिल बैठकर अपने पारिवारिक मामलों को सुलझाएँगे। रक्त संबंध मजबूत होंगे। आपको किसी भी बात को बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने बच्चे को कोई जिम्मेदारी देते हैं, तो वह उसे बखूबी निभाएगा। कोई अटका हुआ पैसा मिलने से आप बहुत खुश होंगे। परिवार में किसी पूजा-पाठ के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला: आज का राशिफल
आज आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। वाहन का इस्तेमाल थोड़ी सावधानी से करें। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला आपको बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है। पिता आपसे किसी बात पर बात कर सकते हैं। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएँगे। अगर आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह आपके जीवनसाथी के सामने आ सकती है।
वृश्चिक: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने बच्चों के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। अपने मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल न लाएं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
धनु: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है। किसी दूसरे के मामले में ज्यादा न बोलें। आपको अपने काम को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपके किसी मित्र की तबीयत खराब होने के कारण आपको उनके लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
मकर: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा सही काम में लगानी होगी। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। अगर आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करते हैं तो बहुत सावधानी से करें। आपकी कोई इच्छा पूरी होने पर आपको खुशी होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने से आप खुश होंगे।
कुंभ: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यापार में लगाए गए धन को प्राप्त कर प्रसन्न रहेंगे। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपने बच्चों की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। अगर आपको किसी काम को लेकर कोई उलझन है तो उस काम को बिल्कुल भी हाथ में न लें। आप अपने व्यापार के काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मीन: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है और आपके व्यापार में भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लें, नहीं तो बच्चों के साथ बेवजह की बहस होने की संभावना है। माता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।