×

ऐसे लक्षण वाली औरतों से रहें सावधान, समाज में कराती हैं बदनामी

 

जयपुर। हम में से कोई भी इंसान जन्म से अच्छे या बुरे गुणों को लेकर पैदा नहीं होता। बच्चा जैसे जैसे बड़ा होता है वैसे वैसे अपने घर परिवार से अपने आस पास के वातावरण से व अपनी संगती से अच्छे व बुरे गुण सीखता है। इसके साथ ही हमारा चरित्र ही हमारी पहचान बनता है। अगर हमारा चरित्र अच्छा है तो दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है।

शास्त्रों में महिलाओं को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए गये हैं। जिनका पालन करना महिलाओं के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही उनको समाज में आदर भी मिलता है। हमारे समाज में अगर किसी महिला का चरित्र अच्छा नहीं है तो उसे अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता। समाज में उसकी निंदा व अपमान किया जाता है। इसके साथ ही शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसी स्त्रियों का साथ ही पतन की ओर ले कर जाता है।

 

  • शास्त्रों में माना जाता है कि अगर कोई महिला शर्म और लज्जा का साथ छोंड़ देती है तो समाज में उसे अपयश का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अगर कोई महिला शराब पीती है तो उसे परिवार और समाज में सम्मान नहीं मिलती।
  • जो महिला दुष्ट पुरुषों के साथ रहती है उस महिलाओं का पतन जल्दी हो जाता है ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। ऐसी महिला के कारण उसके परिवार के अन्य लोगो को भी समाज में सम्मान नहीं मिलता।

  • शास्त्रों में माना जाता है कि जो स्त्री अपने पति के साथ नहीं रहती उस स्त्री को समाज में अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है।
  • अगर कोई स्त्री बगैर किसी काम के इधर-उधर घूमती है उस महिला के समाज में उचित मान सम्मान नहीं मिलता।

  • अगर कोई स्त्री सुबह देर तक सोती है तो वह अपने शरीर का तो नुक्सान करती ही हैं इसके साथ ही अपने पारिवार के प्रति अपने दायित्व का उचित तरह से निर्वहन नहीं करती। इसके साथ ही ऐसी महिला शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहती हैं।