☰
×

आज से 19 दिन तक 5 राशियों के बैंक बैलेंस में उछाल, शुक्र देंगे प्रॉफिट
 

 

शुक्र इस वक्त वक्री हैं। सबसे शुभ और सौम्य ग्रह माने जाने वाले शुक्र की इस अवस्था का मतलब है कि वो अभी टेढ़ी चाल में आगे बढ़ रहे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार शुक्र की इस चाल से कुल 5 राशियों का भाग्य खुलेगा। शुक्र 14 नवंबर तक ऐसे ही रहेंगे और अगले 19 दिन तक वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि और मकर राशि वालों को फायदा देंगे। इस दौरान इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसी के साथ इनके रिश्ते भी सुधरते नजर आएंगे। एक-एक राशि की डिटेल नीचे जानें।

वक्री शुक्र से 5 राशियों को लाभ मिलेगा:
वृषभ राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होने वाला है?
वृषभ राशि वालों के लिए अगले 19 दिन तक शुक्र की बदली चाल पैसे और रिश्ते के मामले में राहत लेकर आएगी। अगर आपकी राशि वृषभ है तो अगले कुछ दिन आप बचत बेहतर तरीके से कर पाएंगे। पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई ऐसा मौका मिलेगा जिससे फायदा ही फायदा होगा। बस जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई बड़ा रिस्क ना लें।

मिथुन राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होने वाला है?
वक्री शुक्र के चलते मिथुन राशि सुख-सुविधाओं पर खूब खर्चा करने वाले हैं। अगर प्रोफेशनल लाइफ में किसी के साथ गलतफहमी हो तो ठंडे दिमाग से बात करके मामला सुलझा लें। बिजनेस वालों को फायदा होगा। काम आगे बढ़ेगा तो मन में सुकून रहेगा। बस शॉपिंग से पहले अपने बजट को देख लें। कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

कर्क राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होने वाला है?
कर्क राशि वालों को वक्री शुक्र से कई लाभ मिलेंगे। कुछ को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी से मन उत्साहित रहेगा और काम करने में भी मजा आएगा। अगर पार्टनर के साथ मनमुटाव कहा है तो अब सब सही होता दिख सकता है। मौका मिलते ही गलतफहमी को दूर जरूर करें। बिजनेस से जुड़े लोग किसी पुराने काम के चलते फायदा पा सकते हैं।

सिंह राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होने वाला है?
वक्री शुक्र सिंह राशि को भी लाभ दिलाएंगे। नौकरी और बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे थे उन्हें नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील के जरिए फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति संभलेगी तो मन में राहत होगी। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि पर वक्री शुक्र का असर कैसा होने वाला है?
मकर राशि के जातकों को अगले 19 दिन वक्री शुक्र के चलते करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। अगर आपकी राशि मकर है तो ओवरथिंकिंग करने से अब बचना चाहिए। आर्थिक मजबूती मिलेगी तो राहत महसूस होगी। विदेश से जुड़े काम फायदा दिला सकते हैं। वहीं पुराने किसी इन्वेस्टमेंट के जरिए बड़ा फायदा मिलने वाला है। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी रिस्क इस बीच ना लें।