×

धन लाभ के लिए आज करें इन कामों को

 

जयपुर। अगर घर में अक्सर आर्थिक परेशानी बनी रहती है, घर में आय का अच्छा साधन होने के बाद भी घर में जरुरत के समय पैसों की तंगी बनी रहती है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज हम इस लेख में कुछ साधारण से उपाय बता रहें हैं जिनको नियम व मन से करने से घर में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं रहेगी।

  • बुधवार के दिन अगर हाथी को हरा चारा खिलाते है तो इससे जीवन की कई परेशानियों का अन्त होना धीरे धीरे शुरु हो जाता है।
  • बुधवार के दिन अगर सुबह एक कांसे की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिख कर उसमें पांच बूंदी के लड्डू रख कर किसी गणेश मंदिर में दान कर दें तो आपको अचानक धन लाभ होने लगेगा।

  • बुधवार के दिन सुबह किसी गणेश मंदिर जा कर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली में दूर्वा रखकर चढ़ाने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के साथ साथ जीवन में कभी भी धन हानि नहीं होती।
  • धन लाभ के लिए बुधवार के दिन या चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते है और भक्त की सभी मनोकामना पूरी करते है।

  • बुधवार के लिए गाय को हरा चारा खिलाने से जीवन में आने वाली परेशानी का निवारण होता है।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को उनके प्रिय मोदक का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते है, ऐसा करने से घर में हमेशा रिद्धि सिद्धि का वास बनी रहता है।