×

बिगड़े काम को संवारने के लिए करें इस उपाय को

 

जयपुर। हमारे शास्त्रों में वैसे तो कई बाते बताई गयी हैं जिनके आधार पर हम कई समस्या का समाधान ढूढने का प्रयास करते हैं।  आज हम भी इस लेख में आपको भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय  मोर पंख के बारे में कुछ बाते बताएंगे जिससे जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होगी है। भगवान कृष्ण को मोर पंख प्रिय होने के कारण इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

  • अगर हम मोर पंख को घर में सही जगह पर रखें तो हमारे सभी काम समय पर पूरे होंगे इसके कारण जीवन में कोई रुकावट नहीं आएंगी।
  • अगर बेडरूम के पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख लगाएं। ऐसा करने से किसी भी कामके पूरा होने के योग बनने लगते हैं।

  • अगर किसी को अपने बिजनेस में आ रही बाधा को दूर करना है तो अपने बिजनेस स्थल पर दक्षिण-पूर्व दिशा मोर पंख लगाएं। ऐसा करने से बिजनेस में आ रही बाधा दूर होती है।
  • ऐसा माना जाता है कि अगर घर में मोर पंख रखा है तो हमारे शत्रु भी हमारे मित्र बनाने लगते है।
  • वास्तु के अनुसार घर के मेन दरवाजे पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाने के साथ मोर पंख भी लगाएं ऐसा करने से घर में किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष नहीं रहता।

  • अगर कोई व्यक्ति हमारे लिए अच्छे विचार नही रखता तो ऐसे व्यक्ति के लिए हनुमान के माथे से सिंदूर लेकर उस व्यक्ती का नाम मोर पंख में लिख कर उसे रातभर मंदिर में रख और सुबह उसे साफ बहते पानी में प्रवाहित करें ऐसा करने से लाभ मिलेगा।