×

प्यार में सफल होने के लिए करें इस ग्रह की स्थिती मजबूत

 

जयपुर। अगर किसी को जीवन में प्यार नहीं मिल रहा है, शादी में बाधा आ रही है या जीवनसाथी प्यार नहीं करता है तो इन सब का कारण ग्रह में स्थित शुक्र ग्रह है। हिन्दु धर्म के अनुसार शुक्र ग्रह को प्यार, शादी धन, संतान और ऐश्वर्य से संबंधित ग्रह माना जाता है। अगर साथी प्यार नही करता है या शादी में परेशानी आ रही है तो शुक्र ग्रह के इन उपायो को करने से जीवन में मनपंसद साथी मिलने के साथ साथ प्यार भी मिलने लगता है।

  • शादी के बाद पति-पत्नी के मध्य संबंध कैसा रहेगा इसका निर्धारण शुक्र ग्रह की स्थिती से होता है। अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए शुक्रवार के लिए शुक्र ग्रह की पूजा करें।

  • शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी को साड़ी गिफ्ट में दें। जिससे शुक्र देवता प्रसन्न होते हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व हीरा करता है। शुक्र ग्रह का संबंध सुंदरता और महिला से होता है।

  • शुक्र ग्रह के कुड़ली में अशुभ स्थिति में होने के कारण व्यक्ती को  धन से संबंधित काम सोच समझकर करने होते हैं। इसके साथ साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतने की जरुरत  होती है।
  • जिनकी कुंड़ली में शुक्र नीच का व कमजोर होता है उस व्यक्ति को धन के संबंधित काम को सोच विचार कर करना चाहिए। ऐसे लोगो को कर्ज लेने से बचना चाहिए।

  • पति-पत्नी के मध्य रिश्ते में शुक्र ग्रह का प्रभाव पडता है, शुक्र ग्रह प्यार, संतान का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की अच्छी शुभ है तो पति-पत्नी का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।