तेल के इस टोटके से मिटेंगे जीवन के कई दोष
Jul 5, 2018, 10:18 IST
जयपुर। तेल का प्रयोग हम खाना बनाने के लिए करते है लेकिन तेल को केवल खाने में या आयुर्वेदिक नुस्खे के तौर पर ही प्रयोग नहीं किया जाता बल्की इसके कुछ टोटके ऐसे है जिनको करने से कई परेशानी का निवारण होता है। आज इस लेख में हम तेल से संबंधित कुछ ज्योतिषिय उपाय बता रहें है जिनको करने से कई लाभ जीवन में मिलेगा।
- हनुमानजी को मंगलवार और शनिवार के दिन सिंदूर और चमेली का तेल चढाना चाहिए। लेकिन कभी भी चमेली के तेल का दीपक नहीं जलाएं। तेल चढाने से जीवन में कई मनोकामनाएं आसानी से पूरी होती हैं।
- शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखकर शनि मंदिर में उस तेल को रख दें। इसके साथ साथ शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहेती है।
- सरसों से तेल का दीपक पीपल के पेड की जड पर चढाने से व्यक्ति को जीवन में मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
- अगर घर में कोई बिमार है तो ऐसे में तिल के तेल का दीपक 41 दिन तक पीपल के पेड की जड में जलाने से बीमार व्यक्ति स्वस्थ्य होने लगता है।
- जीवन में कई परेशानी आ रही है तो सरसो के तेल में गेहूं के आटे और पुराने गुड़ को मिलाकर उसका आटा गूथें और इससे सात पूए बनाकर इसे शनिवार की रात में चौराहे पर रख दे। ऐसा करने से जीवन से दुर्भाग्य का पीछा छूटता है।