×

जानिए नमक से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में

 

जयपुर। हमारे खाने में नमक का बढा महत्व है। नमक के बगैर हमारे खाने में कोई स्वाद नहीं होता नमक जीवन के लिए बहुत उपयोग है। नमक वैसे तो कई प्रकार के होते है, इनमें सेंधा नमक, समुद्री नमक, काला नमक, सामान्य नमक ये प्रमुख हैं। नमक केवल रसोई में ही काम नहीं आता बल्कि इसके ढेरों उपाय हैं जो हमारे जीवन में कई काम आते हैं।

ज्योतिष के अनुसार नमक चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि करता है। कई लोग नमक को राहु का प्रतीक भी मानते हैं। नमक हमारे घर की सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता हैं। आज इस लेख में हम नमक से जुडी कुछ ऐसी बातों को लेकर आएं हैं जिनके बारे में शायद आपने कभी सुना भी नहीं होगा।

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर नमक को स्टील या लोहे के बर्तन में रखा जाता हैं तो ऐसा करने से चंद्र  और शनि का मिलन होता है जो बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से घर में रोग और शोक का कारण बन सकता है।
  • नमक को किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में नहीं रखना चाहिए ऐसा करना भी घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

  • ज्योतिष के अनुसार नमक को कांच के बर्तन में रखना चाहिए। नमक को कांच के बर्तन में रखना शुभ माना जाता है।
  • नमक के सिलसिले में ऐसा माना जाता है कि नमक को कभी भी सीधे—सीधे किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं देना चाहिए।

  • ज्योतिष में माना जाता है कि नमक के पैकेट को भी किसी को देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्तिगत संबंध में परेशानी आने लगती हैं।