×

आलिया जन्मदिन विशेष: ब्रह्मास्त्र का प्रयोग क्या दिलाएंगा नई पहचान, एक नजर कुंड़ली में

 

जयपुर। आलिया भट्ट फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी रज्दान की बेटी है, आलिया ने अपना फिल्मी सफर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरु किया है। इनका जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई में हुआ। जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के कारण इनका चंद्रमा साइन धनु और सन साइन मीन है। इनका जन्म मुला नक्षत्र में हुआ है।

आलिया का कुड़ली में मंगल पंचम भाव में होने से इनको अभिनय के क्षेत्र में अद्वितीय प्रतिभा प्र्राप्त हुई। इसके साथ ही ये अपने सारे काम सोच विचार कर करती हैं,व मंगल के प्रभाव से इनको शारीरिक सुन्दरता प्रदान हुई। इनकी कुंड़ली में जन्म के समय गुरु स्वराशि पर भ्रमण कर रहा था जिस कारण से फिल्मी दुनिया में इनको सफलता व प्रसिद्धि प्राप्त हो रही है।

इनकी कुड़ली में शुक्र, विलासिता का ग्रह जो इनको रचनात्मकता प्रदान करता है वहीं शनि की दशा इनको आर्थिक समृद्धि दे रही है। इनकी कुंड़ली में शनि कर्क ग्रह के साथ होने से इनके करियर को मजबूती प्रदान करता है। आलिया की कुड़ली में वीनस की महादास की शुरुआत से इनके स्टारडॉम के लिए अपना रास्ता बनाया।

इनकी कुड़ली में गज केसरी योग भी बनता है क्योंकि केन्द्र में बृहस्पति है और उदारता,  भाग्य, प्रसिद्धि, समृद्धि और धन के साथ उसे समाप्त कर रहा है। इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हुई इनका आने वाला समय इनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएंगा। आज इनके जन्मदिन के अवसर पर हम इनको हार्दिक बधाई देते हैं और इनको उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।