रत्न ज्योतिष: जानिए मोती पहनने के लाभ क्या है…
आपको अधिकतर लोग मोती रत्न को धारण करते हुए दिख जायेंगे। क्योंकि मोती रत्न बहुत ही सुदंर और खूबसूरत दिखने वाला रत्न माना जाता हैं वही मोती मुख्य रूप से रत्न नहीं बल्कि जैविक संरचना होती हैं। इसके बाद भी इसे नवरत्नों में श्रेष्ठ माना जाता हैं यह मोती रत्न चन्द्रमा का रत्न होता हैं, क्योंकि चन्द्रमा की तरह ही उसका रत्न भी शांत, सुन्दर और शीतल होता हैं।
जानिए मोती धारण करने के लाभ क्या क्या होते हैं—
मोती रत्न मन को शांत बनाए रखता हैं वही यह व्यक्ति के तनाव को भी कम कर देता हैं। इसको धारण करने से व्यक्ति की नींद को दुरुस्त करता हैं डर को भी भगा देता हैं, वही हार्मोन को संतुलित करता हैं कभी कभी आर्थिक पक्ष को भी बहुत अच्छा कर देता हैं वही यह मोती रत्न आमतौर पर लोगो को लाभ ही देता हैं।
जानिए मोती रत्न धारण करने के नुकसान के बारे में—
आपको बता दें,कि मोती रत्न को पहनने में सावधानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती हैं,क्योंकि यह मानसिक दशा को धीरे धीरे प्रभावित कर देता हैं। वही यह गंभीर रूप से अवसाद और तनाव की समस्या को भी जन्म दे सकता हैं।