×

इन राशि के लोग जाने कौन सा रत्न बदलेगा इनकी किस्मत, धारण करें राशि के अनुसार रत्न

 

जयपुर। हर किसी की राशि अलग होती है उसी राशि के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का अलग अलग प्रभाव पड़ता हैं। इन ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार शुभ रत्न भी है जिनको धारण करने से  ग्रहों की शांति होने के साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव को जीवन से कम किया जा सकता है। आज इस लेख में इन राशि के लिए शुभ रत्न कौन से हैं इस बारे में बता रहें हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा गुस्से वाले होता हैं इसके साथ ही इनका स्वभाव भी जिद्दी होता है इसलिए इन राशि के लोगो को मूंगा या गार्नेट रत्न  पहनना चाहिए। जिससे इनका मन शांत रहता है।| मेष राशि के लोगों को भूलकर भी हीरा नहीं पहनना चाहिए|

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों स्वभाव से क्रिएटिविटी होते है इस राशि के लोग आकर्षक दिखते हैं। इस राशि के लोगों को सफलता मिलने मे टाइम लगता है। इस राशि के लोगों को  पन्ना  धारण करना चाहिए इस रत्न के कारण इनको जीवन में आसानी से सफलता मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोग बुद्धिमान होने के साथ ही जिद्दी भी होते हैं अपनी जिद के कारण ये अक्सर अपना  नुकसान करते हैं। इस राशि के लोगो को  मोती धारण करना शुभ रहता है। मोती के कारण इनका दिमाग शांत रहता है।

कन्या राशि

इस राशि के लोग अपने जीवन में आने वाली परेशानी को अच्छी तरह से सोच विचार कर बाहर निकलते हैं। इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं ये दूसरे लोगों पर जल्दी आकर्षित होते हैं| इस राशि के लोगो को पन्ना धारण करना शुभ रहता हैं।