×

कांच का संबंध ज्योतिष में किस ग्रह से, जाने इसके बारे में

 

जयपुर। ज्योतिष में सभी ग्रहों का संबंध किसी न किसी से माना जाता है। ऐसे में आज हम इस लेख में कांच के संबंध के बारे में बता रहे हैं। कांच का संबंध मुख्य रूप से शुक्र से होता है। लेकिन इसके अलग-अलग रंग इसको संबंध अन्य ग्रहों से जोड़ देते हैं। इसके साथ ही इसके अंदर के रंग का प्रभाव इसमें अंतर पैदा करता हैं। कांच के लिए माना जाता है कि यह जितना पारदर्शी होता है उतना ही ज्यादा शुक्र के निकट होता है। आज हम इस लेख में दैनिक जीवन में कांच का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बता रहें हैं।

  • ऐसा माना जाता है कि घर में कांच की वस्तुओं का प्रयोग कम करना चाहिए। नहीं तो इसके कारण  रिश्ते संवेदनशील हो जाते हैं। घर में  कांच की मेज अक्सर रिश्तों में बिखराव लाती हैं।
  • कांच के बर्तन जीवन में से खुशियां को कम कर देते हैं, घर में कांच की चीज़ों का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही करना चाहिए।

  • आईना जीवन की हर चीज़ को दुगना कर देता है, साथ ही साथ स्वयं की स्थिति भी दिखाता है इसकारण से घर में आईने का प्रयोग सावधानी से करें।

  • बेड़रुम में आईना ना लगाएं जहां भी आईना लगाएं वहांप्रकाश की व्यवस्था जरूर करें।
  • घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न रखें। इस कारण से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
  • घर में कांच के दरवाज़े और खिड़कियां पारदर्शी न हों, ये अगर धुंधली हों तो सही रहती है।

ज्योतिष में सभी ग्रहों का संबंध किसी न किसी से माना जाता है। कांच का संबंध मुख्य रूप से शुक्र से होता है। लेकिन इसके अलग-अलग रंग इसको संबंध अन्य ग्रहों से जोड़ देते हैं। इसके साथ ही इसके अंदर के रंग का प्रभाव इसमें अंतर पैदा करता हैं। कांच के लिए माना जाता है कि यह जितना पारदर्शी होता है उतना ही ज्यादा शुक्र के निकट होता है। घर में कांच के कारण रिश्ते भी प्रभावित होते हैं। कांच का संबंध ज्योतिष में किस ग्रह से, जाने इसके बारे में