Aaj Ka Panchang : आज है गणेश चतुर्थी व्रत, 2 मिनट के शानदार वीडियो में जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्र राशि और आज का तिथि योग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 17, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया शनिवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 23, जमादि उल्लावल 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 नवंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणी गोलार्ध, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।
तृतीया तिथि प्रातः 07:32 तक उपरान्त चतुर्थी तिथि प्रारम्भ, मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10:02 तक उपरान्त आद्रा नक्षत्र, शिव योग सायं 06:32 तक उपरान्त सिद्धि योग, विष्टि करण प्रातः 07:32 तक उपरान्त कौलव करण का प्रारम्भ। चन्द्रमा प्रातः 11:14 तक वृष राशि, तत्पश्चात् मिथुन राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत एवं त्योहार हैं श्री गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी व्रत।
8 नवंबर 2025 को सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे।
8 नवंबर 2025 को सूर्यास्त: शाम 5:31 बजे।
8 नवंबर 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:53 बजे से 5:46 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1:53 बजे से 2:37 बजे तक। निशीथ काल रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5:31 बजे से 5:57 बजे तक।
8 नवंबर 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8 बजे से 9:21 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 6:38 से 7:32 बजे तक रहेगा। भद्रा काल सुबह 6:38 से 7:32 बजे तक रहेगा। आज का उपाय: खिचड़ी बनाकर भूखे लोगों को खिलाएँ।