Aaj Ka Panchang : शनि प्रदोष व्रत के दिन बन रहे हैं खास योग, वायरल वीडियो में जाने पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का संपूर्ण विवरण
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 03, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 11, जिल्काद 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक। द्वादशी तिथि शाम 07:21 बजे तक, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होती है। रेवती नक्षत्र रात्रि 01:48 बजे तक, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ।
आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजे तक, इसके बाद सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 09:01 तक, तदुपरांत गर करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दोपहर 01:48 बजे तक मीन राशि में गोचर करेगा, उसके बाद मेष राशि में गोचर करेगा। आज के व्रत-त्योहार शनि प्रदोष व्रत, पंचक दोपहर 01:48 बजे तक समाप्त, गंडमूल विचार।
सूर्योदय समय 24 मई 2025: सुबह 5:25 बजे।
सूर्यास्त समय 24 मई 2025: शाम 7:09 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 24 मई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त 4:04 से 4:45 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:36 से 3:30 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:57 से 12:38 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:09 से 7:30 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 24 मई 2025:
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7:08 बजे से 8:51 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5:26 बजे से 6:21 बजे तक है।आज का उपाय: आज शनिदेव को आक के फूल चढ़ाएं।