×

Aaj Ka Panchang: 11 जुलाई से शुरू हुआ शिव का प्रिय सावन, 2 मिनट के लीक्ड फुटेज में देखे आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल 

 

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 20, शक संवत् 1947, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रवेश 27, मुहर्रम 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जुलाई 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 02:09 बजे तक उपरांत द्वितीया तिथि प्रारम्भ।पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 05:56 बजे तक, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। वैधृति योग रात्रि 08:44 तक, तदुपरान्त विष्कुम्भ योग प्रारम्भ। बालव करण अपराह्न 02:08 तक, तदुपरांत तैतिल करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दोपहर 12:09 बजे धनु से मकर राशि में गोचर करेगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/euUmrPBgPXg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/euUmrPBgPXg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Today Rashifal | रेवती योग में धनु सहित 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा | 11 July 2025" width="695">

आज का व्रतोत्सव श्रावण कृष्ण पक्ष प्रारंभ।
सूर्योदय समय 11 जुलाई 2025: प्रातः 5:31 बजे।
सूर्यास्त समय 11 जुलाई 2025: सायं 7:22 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 11 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त 4:10 से 4:51 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:45 से 3:40 बजे तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 12:06 से 12:47 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 7:21 से 7:41 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 जुलाई 2025:
राहुकाल प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक। गुलिक काल प्रातः 7:30 से 9 बजे तक। यमगण्ड दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक। अमृत ​​काल सुबह 7:15 से 8:59 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:17 से 9:13 बजे तक है।आज का उपाय: आज भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।