×

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कैसे

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र और हिंदू धर्म में ग्रहण को खास महत्व दिया जाता है वही साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन यानी के 16 मई को लगेगा। इस दिन वैशाख की भी पूर्णिमा है हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने का विशेष महत्व होता है, तो आज हम आपको इस ग्रहण के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

भारतीय समय के अनुसार चंद्रग्रहण 16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। वैसे तो यह चंद्रग्रहण भार में दिखाई नहीं देगा। लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल उसी जगह पर मान्य होता है जहां पर चंद्र ग्रहण दिखाई देत है जिस देश में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा वहां चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा। ग्रहण में सूतककाल का अशुभ समय माना गया है। इसमें किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। 

ज्योतिष अनुसार सूर्य 15 मई दिन शनिवार को वृषभ राशि में गोचर करेंगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों पर असर डालेगा। जिन्हें सतर्क रहना होगा। इस ग्रहण से वृश्चिक राशि में कई परिवर्तन आएंगे। इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के पूजा पाठ आदि किसी भी समय मुहूर्त अनुसार किए जा सकते हैं।

ज्योतिष अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा, इसलिए इस ग्रहण के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कई परिवर्तन महीनों तक प्रभावित करेंगे इस राशि के लोगों को नौकरी से लेकर कारोबार और निजी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए किसी भी तरह के फैसले सोच समझकर लें। वहीं तुला राशि वालों की परेशानियां भी बढ़ सकती है आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।