×

शुक्र को इस उपाय से करें मजबूत, वरना स्त्री, वाहन, धनसंपदा और समृद्धि होगी प्रभावित

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होता है वही हमारे सौरमंडल का सबसे चमकदार दिखाई पड़ने वाला तारा शुक्र है इन्हें भोर का तारा या सांझ का तारा भी कहा जाता है शुक्र ग्रह का महत्व स्त्री और पुरुषों के लिए एक समान है पुरुषों के लिए यह स्त्री है और स्त्रियों के लिए यही पुरुष है इसी कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है इन्हें मां काली, मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और असुरों के गुरु शुक्राचार्य से भी संबंधित माना जाता है तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

सबसे चमकदार और सौरमंडल की आभा बढ़ाने वाले धन दाता शुक्र को मजबूत रखना हमारे लिए परम आवश्यक माना जाता है क्योंकि इससे हमें धन प्राप्ति और वैभव की प्राप्ति होती है माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के कारण मनुष्य को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल जाती है मां काली और मां दुर्गा के प्रभाव से जातक में आत्मविश्वास आ जाता है और उसे जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिल जाती है। 

शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय—
आपको बता दें कि गाय की सेवा की महत्ता ​हिंदू धर्म में सर्वविदित है अत: हर शुक्रवार को गाय को रोटी अवश्य खिलाएं इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए इसके साथ साथ शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने से मन का विकार नष्ट हो जाता है और मानसिक शांति प्रा​प्त होती है।

अपने घर को साफ सुथरा करके गंगाजल में गोमूत्र मिलाकर घर के हर कोने में छिड़क दें इससे सुख समृद्धि बढ़ती है, और माता लक्ष्मी की कृपा से आय के साधन में वृद्धि होती है। शुक्रवार का व्रत रखें माता लक्ष्मी और मां जगदंबा की पूजा करनी चाहिए अपना मन संयमित रखें। स्त्रियों का सम्मान करें। शुक्रवार के दिन दूध, दही, खीर चावल आदि का दान करने से शुक्र ग्रह शांत होते हैं और धन संपदा में वृद्धि होती है।