×

शुक्रवार को राशि अनुसार करें ये काम, जीवनभर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित किया गया है वही शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है माता लक्ष्मी की कृपा से जातक को जीवन में धन दौलत की प्राप्ति होती है जिस घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है उस घर में दरिद्रता का वास होता है, ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि राशि अनुसार किन कार्यों और मंत्रों का जाप करने से देवी मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों को जीवनभर प्राप्त हो सकती है तो आइए जानते हैं। 

शुक्रवार के दिन राशि अनुसार करें ये काम—
आपको बता दें कि तुला राशि के जातक अगर महालक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो "ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं " मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी साबित होगा। वही वृश्चिक राशि के जातकों को ''ॐ ऐं क्लीं सौं:'' इस मंत्र का जाप करने से लाभ होता है जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। वही धनु राशि के जातक "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" मंत्र का जाप करते हैं तो उन्हें लाभकारी फल की प्राप्ति होगी। वही मकर राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र "ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:" का जाप जरूर करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में सुख शांति हमेशा बनी रही है। कुंभ राशि के जातक "ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं" इस मंत्र का जाप कर सते हैं। मीन राशि के लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करें। 

कर्क राशि के जातक महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप करें। सिंह राशि के लोग माता लक्ष्मी की कृपा के लिए "ॐ ह्रीं श्रीं सौं:" मंत्र का जाप कर सकते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए मां लक्ष्मी के मंत्र "ॐ श्रीं ऐं सौं:" का जाप विशेष फलदायी है।

मेष राशि के जातक माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। वही वृषभ राशि के जातक अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो  "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप कम से कम एक माला करें। मिथुन राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए "ॐ क्लीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना शुभफलदायी है।